आज विश्व ल्यूपस दिवस है। प्रत्येक वर्ष ल्यूपस बीमारी को लेकर जागरुकता बढ़ाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। यह एक ऑटो इम्यून रोग है, जो शरीर के किसी भी भाग को नुकसान पहुंचा सकता है। ऑटो इम्यून बीमारी में प्रतिरक्षा तंत्र के लिये मानव शरीर की स्वस्थ कोशिकाओं और बाहरी कोशिकाओं के बीच का अंतर समाप्त हो जाता है। नई दिल्ली, एम्स के गठिया रोग विभाग के प्रमुख डॉक्टर उमा कुमार ने कहा कि ल्यूपस बीमारी के सामान्य लक्षण में तेज बुखार, लगातार मुंह का अल्सर, जोड़ों तथा मांसपेशियों में दर्द और अधिक थकान का बना रहना शामिल हैं। डॉक्टर कुमार ने कहा कि इसके तत्काल निदान और सही उपचार से इस रोग से बहुत हद तक बचा जा सकता है।
Recent
अरुणाचल में दूसरा सबसे बड़ा बांध बनाने की योजना, बाढ़ को...
केंद्र सरकार अरुणाचल प्रदेश के यिंगकिओंग में ब्रह्मपुत्र नदी पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा बांध बनाने की योजना बना रही है। लगभग 50...
राष्ट्रीय
अरुणाचल में दूसरा सबसे बड़ा बांध बनाने की योजना, बाढ़ को...
केंद्र सरकार अरुणाचल प्रदेश के यिंगकिओंग में ब्रह्मपुत्र नदी पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा बांध बनाने की योजना बना रही है। लगभग 50...