त्रिपुरा में गणतंत्र दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह अगरतला में असम राइफल्स ग्राउंड में आयोजित किया गया। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उधर, कर्नाटक में भी गणतंत्र दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह बैंगलुरू में फील्ड मार्शल माणिक शाह परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह राजधानी रायपुर में पुलिस परेड़ ग्राऊंड में आयोजित हुआ, जहां राज्यपाल अनुसुइया उईके ने तिरंगा फहराया