आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत कल हैदराबाद में भारत माता महा-हारती का वर्चुअल माध्यम से आयोजन किया गया। उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु, केन्द्रीय मंत्री किशन रेड्डी, सदगुरु जग्गी वासुदेव, पद्मश्री से सम्मानित जी. नरसिम्हा राव ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर देश को समृद्ध और मजबूत करने के लिए भारत माता को सप्त-हारती दी गई। देश भर के कलाकारों ने देशभक्ति के गीत और नृत्य प्रस्तुत किये। उप-राष्ट्रपति ने अपने वीडियो संदेश में युवाओं से भारत को समृद्ध और मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह उन पुरुषों और महिलाओँ के लिए सच्ची श्रंद्धाजलि होगी जिन्होंने हमारी स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया था। उप-राष्ट्रपति ने अभिभावकों और अध्यापकों से युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना पैदा करने की भी अपील की।
केन्द्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि भारत माता फाउंडेशन आधुनिक पीढ़ी, विशेष रूप से युवाओं में स्वतंत्रता संग्राम की भावना पैदा करने के लिए महा-हारती कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।