दक्षिण प्रशांत सागर में टोंगा द्वीप समूह में सुनामी से क्षतिग्रस्त संचार लाइनों की मरम्मत होने में कम से कम एक महीने का समय लगेगा। न्यूजीलैंड के विदेश मंत्रालय के अनुसार टोंगा से विश्व का संपर्क जोड़ने वाली समुद्र तल में बिछी केबल लाइन को क्षति पहुंची है। मंत्रालय ने आपदा के बारे में नवीनतम जानकारी देते हुए बताया है कि अमरीकी केबल कंपनी सबकॉम ने कहा है कि टोंगा का केबल कनेक्शन जोड़ने में चार हफ्ते का समय लगेगा। शनिवार को समुद्र में फटे ज्वालामुखी के बाद दो स्थानों पर केबल क्षति ग्रस्त होने से टोंगा द्वीपसमूह का संपर्क शेष विश्व से कट गया है।
Recent
मान ने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में...
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में आज मंत्रिमंडल से हटा दिया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस...
राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा क्वाड ने विश्व पटल पर बहुत...
आज सुबह टोक्यो में क्वाड नेताओं का शिखर सम्मेलन हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमरीका के राष्ट्रपति जो. बाइडेन, जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा और...