दिल्ली में कल सुबह कोहरा छाया रहेगा। तापमान नौ और बीस डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मुम्बई में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान सत्रह और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। चेन्नई में भी कहीं कहीं बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान इक्कीस डिग्री और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कोलकाता में सुबह कोहरा छाया रहेगा लेकिन बाद में आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान पन्द्रह डिग्री और अधिकतम चौबीस डिग्री के आसपास रहेगा। श्रीनगर में सुबह धुंध छाई रहेगी। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तापमान शून्य से आठ डिग्री नीचे और अधिकतम नौ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जम्मू में भी सुबह कोहरा छाया रहेगा और बाद में आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान अठारह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा लेह में आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान शून्य से बारह डिग्री सेल्सियस नीचे और अधिकतम एक डिग्री के बीच रहेगा। गिलगित में आमतौर पर आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान शून्य से छह डिग्री नीचे और अधिकतम ग्यारह डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मुजफ्फराबाद में भी आसमान साफ रहेगा। शाम या रात के समय बादल छाए रहेंगे। तापमान चार और बीस डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। गुवाहाटी में सुबह कोहरा रहेगा। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।