National, International, Business, Sports, Local News On All India Radio
          Advanced Search    Audio Search    News Archives   Audio Archives       
newsonair : All India Radio, News Services Division
Home
National
International
Business
Sports
News From States
Feedback
-------------
Art & Culture
:: Sci. & Tech. ::
  MaxoC MinoC
Delhi 32 27
Kolkata 32 27
Chennai 34 27
Mumbai 30 25
Bangaluru 25 20
As On  9-September-2010 
मुख्य समाचार
NEWS FEATURE
   Photo Gallery
Results
---------------
PTC Details
RNU Details
News Schedule
AIR CODE
SMS Service
NOP Service
Citizen Charter
Related Sites
Tenders
RTI
About Us
Contact Us
 
 BULLETINS Back 

समाचार प्रभात

९.९.२०१०
०८००
समाचार प्रभात
मुख्य समाचारः-
  • प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि मंहगाई कम हो जाएगी।
  • जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की राज्य में सशस्त्र सेना विशेषाधिकार अधिनियम में संशोधन या उसे आंशिक रूप से हटाने की मांग, राज्य की स्थिति पर सुरक्षा संबंधी मंत्रिमण्डल समिति की बैठक में चर्चा होगी।  
  • मध्य प्रदेश में बस दुर्घटना में १८ लोगों की मौत।
  • उत्तर भारत के कई भागों में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त।
  • सरकार ने कहा-अच्छे मानसून के कारण देश में खरीफ की बम्पर फसल होने की उम्मीद।
  • रोहन बोपन्ना और ऐसाम उल हक कुरैशी की जोड़ी अमरीकी ओपन टेनिस टूर्नामैंट के पुरूष डबल्स के फाइनल में।
-----
 प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उम्मीद ज+ाहिर की है कि आगामी महीनों में महंगाई कम हो जाएगी। अपने निवास पर इफ्तार पार्टी के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हालांकि ये बता पाना मुश्किल है कि यह कब तक काबू में आएगी। विनिवेश के मुद्दे पर डॉक्टर सिंह ने कहा कि ये लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। नवरत्न कम्पनी ओ एन जी सी में विनिवेश के बारे में पूछे जाने पर प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें किसी कम्पनी विशेष की जानकारी नहीं है। इस मुद्दे को वित्तमंत्री देख रहे हैं। संसद के शीतकालीन सत्र से पहले मंत्रिमंडल में फेरबदल के बारे में डॉ० सिंह ने स्पष्ट किया कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं कहा था कि फेरबदल होगा, बल्कि वह सिर्फ ये कहना चाहते थे कि ऐसा करने की कोशिश की जाएगी।
-----
 जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्य में सशस्त्र सेना विशेषाधिकार अधिनियम में संशोधन या उसे आंशिक रूप से हटाने की मांग की है। कल नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात के दौरान श्री अब्दुल्ला ने हिंसाग्रस्त कश्मीर घाटी की स्थिति पर चर्चा की। बाद में प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी के अवसर पर श्री अब्दुल्ला ने कहा कि उन्होंने कुछ क्षेत्रों से सशस्त्र सेना विशेषाधिकार अधिनियम हटाने का आग्रह किया है, जहां इसकी जरूरत नहीं है।  शुरू में चार जिलों से यह अधिनियम हटाया जा सकता है। श्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री के साथ बातचीत को सकारात्मक बताते हुए विभिन्न विचारधाराओं वाले राजनीतिक दलों के साथ व्यापक बातचीत की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने राज्य में बेरोजगारी से निपटने के उपाय करने और घाटी में हाल की हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए व्यापक पैकेज की मांग की। सुरक्षा मामलों से संबंधित मंत्रिमण्डल समिति की बैठक में जम्मू कश्मीर की स्थिति पर कल चर्चा होने की संभावना है।
----
 मध्य प्रदेश के देवास जिले में इन्दौर-बैतूल राजमार्ग पर खातेगांव के पास एक बस के बागदी नदी में गिर जाने से १८ लोगों की मौत हो गई और तीस से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। बस में ७० यात्री सवार थे। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि २४ लोगों को बचा लिया गया है।
-----
 महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते - ए.टी.एस. ने पुणे के जर्मन बेकरी विस्फोट मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मुंबई में दस्ते के प्रमुख राकेश मारिया ने बताया कि लश्करे तैयबा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख हिमायत बेग को पुणे से गिरफ्‌तार किया गया, जबकि दूसरा आरोपी लालबाबा बिलाल को नासिक से पकड़ा गया, हमारी संवाददाता के अनुसार बेकरी में विस्फोट का षडयंत्र राज्य के उदगीर जिले में हिमायत बेग के इंटरनेट कैफे में रचा गया।

 महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने राज्य के आतंकवाद रोधी दस्ते की सराहना की है और इस दल को पांच लाख रूपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। इस वर्ष १३ फरवरी को पुणे की जर्मन बेकरी में शक्तिशाली विस्फोट में १७ व्यक्ति मारे गए थे।  
---
 उत्तर भारत में भारी वर्षा से जनजीवन अस्तव्यस्त है। प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। उत्तराखंड में भारी वर्षा से चार लोगों की मौत हो गई है।
 राज्य के अधिकांश इलाकों में गंगा-यमुना और उनकी सहायक नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं।  
 पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई इलाकों में भारी वर्षा हुई है। हरियाणा के यमुना नगर जिले में तीन दर्जन से ज्यादा गांवों में यमुना का पानी भर गया है। राहत और बचाव के लिए सेना को लगाया गया है।
 यमुना, सोम और पथराला नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हरियाणा के अम्बाला, करनाल, कुरूक्षेत्र और सोनीपत जिलों को सतर्क कर दिया गया है।
 उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में मकान गिरने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि घाघरा नदी की बाढ़ से सौ से अधिक गांव प्रभावित हैं।

 उत्तराखंड में भी भारी बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों में कई मकान ढह गए हैं।

 उधर, हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा से सामान्य जनजीवन अस्तव्यस्त है। राज्यभर में कई स्थानों पर भूस्खलन, पेड़ उखड़ने, सड़कें टूटने और फसलें बर्बाद होने की खबर है। इस बीच राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी वर्षा हुई है।
----
 सरकार ने कहा है मानसून की अच्छी वर्षा के बाद खरीफ की जबरदस्त फसल होने की उम्मीद है। कृषि सचिव पी के बसु ने हमारे संवाददाता के साथ बातचीत में कहा कि इस महीने के मध्य तक खरीफ के उत्पादन का अनुमान मिल जाएगा, लेकिन उन्होंने कहा कि यह कहना संभव नहीं है कि ये उत्पादन २००७ -२००८ के खरीफ मौसम के १२ करोड़ १० लाख टन के पिछले रिकार्ड को तोड़ पाएगा या नहीं। उन्होंने कहा कि इस महीने व्यापक वर्षा से पंजाब और हरियाणा के किसानों को लाभ होगा क्यों कि इस से भूजल का स्तर बढे+गा। उन्होंने कहा कि इस वर्षा से रबी की फसल भी अच्छी होगी क्योंकि जमीन में नमी बढ़ जाएगी। पंजाब और हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में गेहूॅ और सरसों प्रमुख रबी फसल हैं।
----
 राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल आज सुबह लाओस और कम्बोडिया की दस दिन की यात्रा पर रवाना हो रही हैं। उनके साथ जनजातीय कार्य राज्यमंत्री कान्तीलाल भूरिया और एक उच्चस्तरीय व्यापार शिष्टमंडल भी जा रहा है। राष्ट्रपति अपनी यात्रा की शुरूआत लाओस के पांच दिन के दौरे से करेंगी।
----
 नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में कल राष्ट्रमंडल खेलों के तीस मीटर लम्बे गुब्बारे का अनावरण किया गया। इसे चालीस करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है।
 इस अवसर पर राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी ने बताया कि बारिश से अब तक खेल स्थलों और खेलों की तैयारियों को पूरा करने के काम में बाधा नहीं आई है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि खेल पूरी तरह सफल रहेंगे और उद्घाटन समारोह प्रभावशाली और अभूतपूर्व होगा।
---
 यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि सब को अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने कल नई दिल्ली में एक समारोह में जवाहर नवोदय विद्यालयों के ३१ नए भवनों का उद्घाटन किया। श्रीमती गांधी ने ग्रामीण क्षेत्रों में एक चौथाई शिक्षकों के काम पर न आने और बहुत से बच्चों के स्कूली पढ़ाई बीच में छोड़ देने पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी सरकारी स्कूलों को जवाहर नवोदय विद्यालयों के समान स्तर पर लाने पर बल दिया।
----
 उत्तरप्रदेश में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को तीन महीने के अंदर प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों के बेसिक टीचर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा फिर से कराने का निर्देश दिया है। ये परीक्षा २००२ में आयोजित की गई थी। लेकिन तीन वर्ष बाद सरकार ने इसे रद्द कर दिया गया था। न्यायमूर्ति अरूण टंडन ने याचिकाओं की सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। याचिका कर्ताओं का कहना था कि राज्य सरकार ने उन्हें परीक्षा में भाग लेने की अनुमति नहीं दी है।
---
 समाचार पत्रों से
 आज प्रकाशित अधिकांश अखबारों ने उत्तर भारत में वर्षा और बाढ़ की स्थिति को प्रमुखता दी है। हिंदुस्तान लिखता है-उत्तर भारत में देर से आने वाला मॉनसून अब विदाई भी देर से ले रहा है। जनसत्ता ने पहली खबर में लिखा है-कहीं बारिश तो कहीं बाढ़ का टूटा कहर। उत्तराखंड में चार मरे, हरियाणा में सेना बुलाई, छत्तीसगढ़ में दस बहे, उत्तर भारत में नदियां उफान पर। हरियाणा से लगभग पांच लाख से अधिक क्यूसेक पानी छोड़े जाने और इससे दिल्ली में यमुना का जलस्तर  बढ़ने को भी अखबारों ने महत्व दिया है।
 आज समाज डेंगू का डंक शीर्षक से लिखता है-राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर परेशान सरकार ने मांगी सेना की मदद। पत्र लिखता है-मच्छर मारेगी फौज। नवभारत टाइम्स ने यातायात पुलिस के कल विशेष लेन परीक्षण पर सुर्खी दी है-अब तो दिल्ली जाम के नाम। दैनिक जागरण ने अपनी पहली खबर में लिखा है-रहमान की धुन पर नहीं नाचेंगे बिरजू महाराज और सोनल मानसिंह, शीर्ष कलाकारों ने किया इनकार।
 केंद्रीय मंत्रिमंडल की कल होने वाली बैठक में झारखंड में राष्ट्रपति शासन खत्म करने और सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून पर चर्चा होने को विभिन्न अखबारों ने पहले पन्ने पर दिया है। राष्ट्रीय सहारा ने लिखा है-ईद पर कश्मीर को मिलेगा केंद्र का तोहफा। देशबंधु ने प्रधानमंत्री के इस बयान को प्रमुखता दी है कि महंगाई पर जल्द काबू पा लिया जाएगा।
 यमुना एक्सप्रेस वे को मिली हरी झंडी लिखता है-राष्ट्रीय सहारा। अमर उजाला का मानना है-यमुना एक्सप्रेस वे पर माया को राहत। हिंदुस्तान के शब्द हैं-कोर्ट में किसानों से जीती यूपी सरकार, विवाद का अंत।
 अयोध्या स्थित विवादित स्थल के मालिकाना हक संबंधी फैसला २४ सितंबर को सुनाए जाने की खबर लगभग सभी अखबारों के मुखपृष्ठ पर है।
 अखबारों ने पहले पन्ने पर खबर दी है कि जर्मन बेकरी विस्फोट कांड के सिलसिले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया और मंगलूर विमान हादसे में ये खुलासा होने-कि पायलट के सो जाने के कारण दुर्घटना हुई।
 नईदुनिया ने मुखपृष्ठ पर राहत शीर्षक से लिखा है-मातृशक्ति के आगे झुकी सरकार, केंद्र सरकार की महिलाकर्मियों को शिशु देखभाल अवकाश के लिए अब नहीं गंवाना पड़ेगा अर्जित अवकाश।
 आज समाज और राष्ट्रीय सहारा ने मुखपृष्ठ पर लिखा है-सेना के लिए अलग वेतन आयोग बने।

Feature

President Visit

President on state visit to Laos and Cambodia

:: Listen News ::
English
हिन्दी
ارد و
Language bulletins
FM Gold
::Read Bulletins::
समाचार प्रभात ...
समाचार संध्या ...
दोपहर समाचार ...
MORNING NEWS ...
MIDDAY NEWS ...
NEWS AT NINE ...
  Regional & NSD Language Bulletins LANGUAGE BULLETINS
 
News Based Programs
:: Daily Broadcast ::
Market Mantra Daily Broadcast ProgrammeMarket Mantra (9 September)
Samayiki Daily Broadcast ProgrammeSamayiki (9 September)
Sport Scan Daily Broadcast ProgrammeSport Scan (8 September)
:: Weekly Broadcast ::
Public Speak Weekly Broadcast ProgrammePublic Speak (6 September)
Human Face Weekly Broadcast ProgrammeHuman Face (5 September)
Current Affair Weekly Broadcast ProgrammeCurrent Affair (3 September)
Surkhiyo se pare Weekly Broadcast ProgrammeSurkhiyo se pare (9 September)
Country Wide Weekly Broadcast ProgrammeCountry Wide (9 September)
Money Talk Weekly Broadcast ProgrammeMoney Talk (7 September)
Vaad-Samvaad Weekly Broadcast ProgrammeVaad-Samvaad (7 September)
Charcha ka Vishai Hai Weekly Broadcast ProgrammeCharcha ka Vishai Hai (8 September)
Interview of the Week Weekly Broadcast ProgrammeInterview of the Week (5 September)
:: Special Broadcast ::
Tabsara Special ProgrammeTabsara (31 August)
Site Maintained by: Website cell, IT Unit, NSD, All India Radio,
New Broadcasting House,New Delhi, India.