मुख्य समाचार:-
उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश सहित छह राज्यों में नये राज्यपालनियुक्त।
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण अंसारउल्लाह आतंकी मॉडयूल मामले में तमिलनाडु के विभिन्नइलाकों में छापे मार रही है।
जम्मू कश्मीर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने द्रास में करगिल युद्ध स्मारकमें शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अमरीका ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करेगा कि पाकिस्तान ने आतंकी गुटों के खिलाफजो कार्रवाई की है, वह केवल दिखावे तक सीमित नहीं रहे।
इंडोनेशिया ओपन बैडमिन्टन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आज जकार्ता में पी वी सिंधूका मुकाबला चीन की चेन वाई से होगा।
--------
सरकार ने आज कुछ राज्यों मेंराज्यपालों की नियुक्ति की हैं। राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति में बताया गया है किमध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को उत्तर प्रदेश की नई राज्यपाल बनायागया है। बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त कियागया है। फागु चौहान लालजी टंडन की जगह बिहार के नए राज्यपाल होंगे। जगदीप धनकड़ पश्चिमबंगाल के तथा रमेश बैस त्रिपुरा के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। आर एन रवि नगालैंडके नए राज्यपाल होंगे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ये नियुक्तियां कार्यालयों काप्रभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।
------
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण- एनआईएअंसारउल्लाह आतंकी मॉडयूल मामले में तमिलनाडुमें कई जगहों में छापे मार रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ये छापे चेन्नई, मदुरई,तिरूनलवेली और रामनाथपुरम जिले में मारे जा रहे हैं। ये छापे आतंकी मॉडयूलअंसारउल्लाह स्थापित करने के कथित प्रयास में शामिल गिरफ्तार सोलह लोगों को एनआईएकी आठ दिन की हिरासत में भेजने के विशेष एनआईए अदालत के आदेश के बाद मारे जा रहे हैं।14 आरोपियों को पिछले सप्ताह सऊदी अरब से भारत पहुंचने पर गिरफ्तार किया गया था। इनपर आरोप है कि ये तमिलनाडु में आतंकी मॉडयूल अंसारउल्लाह स्थापित करने की कोशिश कररहे थे। दो अन्य आरोपी पिछले शनिवार को तमिलनाडु से गिरफ्तार किए गए थे।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षापरिषद ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद तथा संगठित अपराध का मुकाबला करने के लिए बेहतर वैश्विकप्रयास का आह्वान किया है। परिषद ने ऐसे खतरों को पहचानने तथा समाप्त करने के लिएसाथ मिलकर काम करने की अपील की है। सुरक्षा परिषद ने कल पेरू मसौदा प्रस्ताव को सर्वसम्मतिसे पारित किया। इस प्रस्ताव में आतंकीगुटों और संगठित अपराध नेटवर्क के बीच संपर्कोंकी जांच करने और उसे छिन्न-भिन्न करने के प्रयासों के लिए देशों के बीच और अधिक सहयोगतथा समन्वय का आह्वान किया गया है।
प्रस्ताव में राज्योंसे कहा गया है कि वे सभी स्तर पर प्रयासों में समन्वय बढ़ाएं। इसमें यह भी कहा गयाहै कि देश धनशोधन, भ्रष्टाचार और रिश्वत जैसे मामलों के संबंध में राष्ट्रीय कानूनके अनुरूप संगठित अपराध नेटवर्क की जांच कर उन्हें नष्ट करें।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसमहीने की 28 तारीख को आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगोंसे अपने विचार साझा करेंगे। मन की बात सवेरे ग्यारह बजे से प्रसारित किया जाएगा।प्रधानमंत्री के दूसरे कार्यकाल में मन की बात कार्यक्रम की यह दूसरी कड़ी होगी।
कार्यक्रम की पिछली कड़ी में श्रीमोदी ने लोकतंत्र के महत्व का उल्लेख किया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत गौरवके साथ दावा कर सकता है कि लोकतंत्र इसकी संस्कृति में निहित है और इसकी विरासत काहिस्सा है।
हमें जो बहुमूल्य लोकतंत्र मिला है उसे हम बहुत आसानीसे ग्रांटीड मान लेते हैं। स्वयं को यह याद दिलाते रहना चाहिए कि हमारा लोकतंत्र बहुतही महान है। इस लोकतंत्र को हमारी रगों में जगह मिली है। सदियों की साधना से। पीढ़ीदर पीढ़ी के संस्कारों से हैं। एक विशाल व्यापक मन की अवस्था से है।
ओडिसामें केंद्रपड़ा जिले की पटकुरा विधानसभा सीट के उप चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जारहे हैं। दोपहर एक बजे तक 42 प्रतिशत मतदान की खबर है। मतदान शाम छहबजे तक चलेगा और वोटों की गिनती 24 तारीख को होगी।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंहने करगिल विजय के 20 वर्ष पूरे होने पर द्रास में करगिल युद्ध स्मारक पर आज शहीद सैनिकोंको श्रद्धांजलि अर्पित की। करगिल विजय दिवस के 20 वर्ष पूरे होने पर सप्ताह भर काआयोजन किया जा रहा है। रक्षामंत्री ने द्रास में आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर भी किए। पुस्तिका में अपने संदेश में राजनाथसिंह ने लिखा कि इस ऐतिहासिक मौके पर वे करगिल युद्ध के सभी योद्धाओं को नमन करते हैं,जिन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया। शहीदों का उत्साह और पराक्रम आजसभी भारतीयों के लिए प्रेरणा है।
राजनाथ सिंह सैनिकों सेभी मिले और चीन के साथ लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थिति की समीक्षा की।
दोपहर बाद रक्षामंत्रीजम्मू डिवीजन में कठुआ जिले में उझ नदी और सांबा जिले में बसंतर नदी पर दो पुल परियोजनाओंको उद्घाटन भी करेंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि ये दोनों पुल सीमा सुरक्षा और संपर्क की दृष्टिसे महत्वपूर्ण हैं।
कठुआ जिले में बनाये गये लगभग एक किलोमीटर लंबे उज्हब्रिज के निर्माण पर 44 करोड़ रुपये का खर्च आया है। इसका निर्माण कार्य 2016 में शुरूकिया गया था। इस पुल के बन जाने से न केवल सांबा और कठुआ जिलों के कई सीमावर्ती गांवोंतक सड़क सम्पर्क संभव होगा बल्कि जम्मू-कश्मीर का पड़ोसी राज्य पंजाब के साथ भी एक नया सड़क सम्पर्क भी बन जायेगा। वहीं सांबाजिले में बनाये गये बसंतार ब्रिज का निर्माण सीमा सदस्य संगठन द्वारा 41 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से किया गया है। ये दोनों पुल सांबा और कठुआराज्यों के सीमावर्ती इलाकों के लोगों के लिए विकास की एक नई शुरूआत साबित होगी क्योंकिअब उन्हें अपने जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए सड़क सम्पर्क उपल्बध होगा। आकाशवाणीसमाचार के लिए, जम्मू से आर. के. रैना।
जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानीसेना ने जम्मू डिविजन के राजौरी जिले में नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में नियंत्रणरेखा के निकट गांवों और अग्रिम चौंकियों पर गोले दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारीकी। भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान की अंधाधुंध गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीयक्षेत्र में जान-माल के किसी नुकसान की खबर नहीं है।
जम्मू-कश्मीर में संघर्षविरामउल्लंघन की एक अन्य घटना में आज पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पास पुंछ जिलेमें अकारण गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी इसका करारा जवाब दिया। रक्षाप्रवक्ता ने बताया है कि पाकिस्तानी सेना ने आज सवेरे करीब नौ बजे पुंछ जिले के मेंडरसेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और गोले दागे।
झारखंड में पिछले महीनेकी 14 तारीख को सरायकेला में पांच पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल लोगों में सेचार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मीडिया को इसकी जानकारीदेते हुए कोल्हान रेंज के पुलिस उपाधीक्षक कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियोंने सरायकेला खरसावां जिले में तिरूलडीह थाने के अंतर्गत साप्ताहिक कुकुरू बाजार मेंपांच पुलिसकर्मियों की दिन दहाड़े हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है।
अमरीका ने कहा है कि वहयह सुनिश्चित करेगा कि पाकिस्तान ने आतंकी गुटों के खिलाफ जो कार्रवाई की है, वह केवलदिखावे तक सीमित नहीं रहे। यह कार्रवाई लगातार जारी रहनी चाहिए और इसे वापस नहीं लियाजाना चाहिए। एक बयान में अमरीका ने कहा है कि मुम्बई हमलों के मास्टरमांइड हाफिद सईदकी गिरफ्तारी सहित आतंकी गुटों के खिलाफ पाकिस्तानकी कार्रवाई की गंभीरता पर उसे संदेह है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्रीइमरान खान की राष्ट्रपति ट्रम्प से मुलाकात से पहले जारी बयान में ट्रंप प्रशासन नेकहा है कि पाकिस्तान को अमरीका यह संदेश देना चाहता है कि अगर पाकिस्तान आतंकवादियोंसं संबंधित अपनी नीतियों में बदलाव करता है तो संबंधों में सुधार के लिए उसके दरवाजेखुले हैं। वक्तव्य में कहा गया है कि अमरीका पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद, लश्करे तैयबाऔर हक्कानी नेटवर्क जैसे आतंकी गुटों की गतिविधियों को लेकर चिंतित है।
आंध्र प्रदेश में युवामामले और खेल मंत्रालय संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम यूएनडीपी के कार्यकर्ताओंके सहयोग और नेहरू युवा केन्द्र संगठन के माध्यम से कार्यक्रम चला रहे हैं। एक रिपोर्ट---
युवा मामलों और खेल मंत्रालय, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रमके तहत इसके कार्यकर्ता और नेहरू युवा संगठन के सहयोग से ये योजना बनाई गई है जिसमेंसंबंधित क्षेत्रों में विभिन्न वर्गों के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण को बढ़ावा दियाजा रह है। आंध्र प्रदेश के अनंतापुर में नेहरू युवा केंद्र संगठन ग्रामीण युवाओं के लिए विभिन्न संगठनों के साथ कौशलविकास प्रशिक्षण का आयोजन कर रहा है जिसमें युवाओं को भाषा कौशल और अन्य कौशलों काप्रशिक्षण मिल रहा है। इन युवाओं में एचआईवी पॉजिटिव युवा भी शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्रके कार्यकर्ता के जिला के समन्वय डी. शिवकुमार ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र संगठनतथा राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत परियोजना को और मजबूती मिली है। डी. शिवकुमार ने नेहरूयुवा केंद्र संगठन के तहत ने अपनी उपलब्धियों के बारे में बताया।
अनंतापुरमें नेहरू युवा केंद्र ने कौशल भारत पर जोर देकर युवाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रयासकिये हैं। जिसमें युवाओं के साथ एचआईवी पॉजिटिव युवा भी शामिल हैं।
विजयवाड़ासे जी कोंडला की रिपोर्ट के साथ समाचार कक्ष से निखिल कुमार।
इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंटके सेमीफाइनल में आज पी. वी. सिन्धु का मुकाबला चीन की चेन वाई से होगा।सिन्धु ने क्वार्टर फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को सीधे सेटो में21-14, 14-7 से हराया।
नेपाल और भारत के बीच मोतिहारीसे अमलेखगंज तक पेट्रोलियम उत्पादों के लिए बिछाई गई पाइपलाइनवाणिज्यिक परिचालन के लिए तैयार है। हमारे काठमांडू संवाददाता ने बताया है कि भारतीयतेल निगम और नेपाल तेल निगम ने पाइपलाइन का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
मोतीहारी-अमलेखगंज भारत से पहली पार देशी पेट्रोलियम पाइपलाइनऔर दक्षिण एशिया का पहला तेल पाइपलाइन गलियारा है। साथ ही यह नेपाल की भी पहली तेलपाइपलाइन है। 69 किलोमीटर लंबी इस पाइपलाइन का निर्माण भारत ने निर्धारित 30 महीनेसे आधे समय, केवल 15 महीने में ही पूरा कर लिया। नेपाल 1974 से ही पेट्रोल, डीज़ल,विमान ईधन और रसोई गैस समेत अपने सभी प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादों का भारत से आयात करताहै। इनका सालाना निर्यात मूल्य साढ़े आठ हज़ार करोड़ रूपए से अधिक है। इस तेल पाइपलाइनसे नेपाल को सुगम, प्रभावी कीमत पर और पर्यावरण अनुकुल तरीके से पेट्रोलियम उत्पादोंकी आपूर्ति की जाएगी। आकाशवाणी समाचार के लिए काठमांडू से राजकुमार।
बिहार के मोतिहारी से छोड़ा गयाडीजल कल इस पाइपलाइन के जरिये नेपाल के अमलेखगंज पहुंचा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीऔर नेपाल के प्रधानमंत्री के0 पी0 शर्मा ओली शीघ्र ही इस पाइपलाइन का उद्घाटन करेंगे।
बिहार सरकार ने नेपाल के जलग्रहणक्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा के पूर्वानुमान के बाद राज्य के उत्तरी भागोंमें स्थित विभिन्न नदियों के तटबंधों के निगरानी के निर्देश दिए हैं। हमारे संवाददाताने बताया है कि नेपाल में अब तक हुई मूसलाधार वर्षा के कारण बिहार के सीमावर्ती जिलोंकी विभिन्न नदियों के नौ तटबंध टूटने की खबर है।
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार कोसी, कमला बलान, गंडक, बागमतीऔर अधवारा समूह की नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में तेज बारिश होने की संभावना व्यक्तकी गई है। सीतामढ़ी और मुज़फ़्फ़रपुर में बाघमती खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहींकमला बलान के जलस्तर में लगातार कमी हो रही है, बाढ़ के कारण राज्य के 12 जिलों के66 लाख 76 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। एक लाख अधिक लोग 131 राहत शिविरों मेंशरण लिये हुए हैं। आकाशवाणी समाचार के लिए पटना से कृष्ण कुमार लाल।
केरल के सभी जिलों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की भारी वर्षा जारी है। नीन्दकारा और विजिनजाम से जो सातमछुआरे समुद्र में मछली पकड़ते समय लापता हो गए थे उनमें से चार आज सुरक्षित लौट आयेहैं। बताया गया है कि वे उसी नाव में लौटे जिसमें गये थे।
राज्य के इडुक्की और कोझीकोड़ जिलों में अनेक बांधों के दरवाजे खोल दिये गए हैं।करीब पांच सौ लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।
केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा स्वास्थ्य और परिवार कल्याणमंत्री हर्षवर्धनने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की न्यू इंडिया की परिकल्पना को साकार करनेके लिए वैज्ञानिकों को सामाजिक दायित्व निभाना चाहिए। वे आज हैदराबाद में वैज्ञानिकऔर औद्योगिक अनुसंधान परिषद सी एस आई आर के प्रयोगशालाओं के वैज्ञानिकों और अधिकारियोंको संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों की तकलीफों को दूर करने के लिए वैज्ञानिकोंको लीक से हटकर काम करना होगा।