श्रीलंका में भारत के संविधान दिवस पर कोलंबो में भारतीय उच्चायोग, जाफना, हंबनटोटा और कैंडी में वाणिज्य दूतावास में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
उच्चायुक्त तरनजीत सिंह संधू ने कोलंबो के स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र में भारतीय संविधान निर्माण पर एक फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उप उच्चायुक्त विनोद के जैकब ने संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और संविधान निर्माण प्रक्रिया और इसके अंगीकरण के बारे में बताया।