प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इज़राइल भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है और दोनों देश लोकतंत्र के समान सिद्धांतों को साझा करते हैं और उन्हें महत्व देते हैं। श्री मोदी ने ट्विटर पर इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को जवाब दे रहे थे, जिन्होंने संविधान दिवस पर भारत को शुभकामनाएं दीं।
श्री नेतन्याहू ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसका संविधान पूर्व और पश्चिम की सभ्यता को समाहित करता है। यह भारत के अद्वितीय इतिहास और संस्कृति को भी दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि भारत और इज़रायल भारतीय संविधान में समाहित लोकतंत्र, कानून के शासन, स्वतंत्रता और समानता के मूल्यों को साझा करते हैं।
इज़राइल के प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देश जीवंत लोकतंत्र हैं और उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि भारत और इज़रायल नवाचार तथा कल्पना के साथ उज्जवल भविष्य के लिए उत्सुक हैं।